गुरुवार, 6 अगस्त 2009

एप्रीशिएट करें राखी को

राखी के बारे में लोग अच्छे विचार क्यों नहीं रखते? मुझे ताज्जुब होता है कि जिस लड़की ने अपने दम पर सब कुछ हासिल किया है, उसकी अच्छाईयों को न केवल लोग नजरअंदाज करते हैं, बलि्क उसे गलत कहने से भी गुरेज नहीं करते। इंटरनेट पर भी आप सचॆ कर लें, वहां भी या तो विशेष टिप्पणियों के साथ राखी पर खबरें होंगी या फिर उसके बारे में कुछ निगेटिव ही लिखा होगा। राखी ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है, जो इससे पहले किसी ने न किया हो, हां, उसका फायदा जरूर राखी सावंत को ज्यादा मिला है। क्या बॉलीवुड में राखी अकेली आइटम गर्ल हैं या फिर कम कपड़े पहनने में राखी सबसे आगे हैं। सबसे बड़ा कारण उसकी उपलिब्धयां हैं। शायद हम इस तरह से उसकी सफलता को पचा नही पा रहे हैं। राखी एक ऐसे परिवेश से इस मुकाम तक पहुंची है, जहां की लड़कियां यहां तक पहुंचने के लिए सिर्फ कल्पना ही कर सकती हैं। उसने जो कुछ हासिल किया है, अपनी सूझबूझ से और अपने प्रबंधन से। प्रबंधन मीडिया का, प्रबंधन समय का और प्रबंधन अपने करियर को आगे ले जाने का। हर व्यकित् की अपनी परिसि्थतियां होती हैं और उसे उन्हीं परिसि्थतियों में जीना होता है। राखी ने अपनी परिसि्थतियों में जो कुछ किया और जो कुछ पाया अगर हम उसे एप्रिसिएट नहीं कर सकते तो शायद हमें बेवजह उसे गलत साबित करने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। एक बेहतरीन डांसर राखी सावंत ने अपने डांस के बल पर ही यह मुकाम हासिल किया है। अपनी प्रतिभा के बल पर ही उसने स्वयंवर जैसे शो से दर्शकों को जोड़े रखा। हां, वह मुंहफट है, क्योंकि वह जानती है कि यही उसके पास है, जिसके बल पर वह खबरों में बनी रह सकती है। अगर ये गलत है तो इसका एहसास सबसे पहले मीडिया वालों को होना चाहिए, क्योंकि उनके माध्यम से ही खबरें लोगों तक पहुंचती हैं। मिका को थप्पड़ मारकर उसने क्या गलत किया? अभिषेक से दोस्ती और प्यार का इजहार फिर उससे ब्रेकअप...इसमें नया क्या है? राखी सावंत नौटंकी है। ऐसा कहने वाले भी उसे अपने शो में बुलाते हैं और एक घंटे का इंटरव्यू प्रसारित करते हैं, क्यों? अगर वह नौटंकी है, तो क्यों उसके लिए आपने चैनल के एक घंटे का कीमती समय बर्बाद किया। राखी सावंत बिना वजह के रियलिटी शो में हंगामा खड़ी करती हैं...यह उनकी आदत है, क्योंकि वह सुर्खियों में रहना चाहती हैं। ऐसा कहने वाले चैनल उसे अपने शो में खड़ा करते हैं और उससे घंटे भर तक सवाल करते हैं। उन्हें मालूम है कि कार्यक्रम की टीआरपी हाई रहेगी। फिर जब आप उसकी बेबाकी और उसकी छवि को कैश करने में पीछे नहीं हो, तो जब वह अपने हक की आवाज उठाती है या अपनी कोई बात बेबाकी से कहती है, तो ऐतराज क्यों? एप्रीशिएट करें राखी को। उसमें बहुत संभावनाएं हैं और वह बहुत आगे जा सकती है। कभी उसके सकारात्मक पहलू का भी जिक्र करें। क्या ढूंढ़ने से उसका एक भी सकारात्मक पहलू नहीं मिलेगा?

8 टिप्‍पणियां:

gangesh srivastav ने कहा…

kuchh had tak, apki bat se sahmati ho sakati hai, lekhin charcha main bane rahene ke liye ese natak karana koi rakhi se hi sikh sakata hai. channel ki bat kya unhen to TRP chahiye, chaliye apke bhi kuchh visiter bad jayenge.

Udan Tashtari ने कहा…

कुछ लोग इसी निगेटिव पब्लिसिटी से पापुलर होते हैं...इनकी सकारात्मक बात करेंगे तो पापुलरिटी इन्डॆक्स नीचे आ जायेगा. ऐसा जुर्म न करो.

दिनेशराय द्विवेदी ने कहा…

राखी में लगता है वह झूठ नहीं बोल सकती। बोलती भी है तो तुरंत पता लगता है और उसे भी स्वीकार करती नजर आती है। यही उसे औरों से अलग करती है।

रंजन ने कहा…

एप्रीशिएट करें राखी को.......
क्यों भाई कोई काम नहीं क्या? :)

वैसे उससे नाराजगी उसकी हरकतों से है... जो आपने लिखी है..

Vijay Mishra ने कहा…

sahi likha hai aapane mai aapse sahmat hu .per kas mera dimag bhi yah maan leta to achcha hota...

आमीन ने कहा…

सर जी, क्या बताऊ आपने तो गजब का लिख दिया है.. वैसे आपकी सोच बहुत पोज्टिव है. अगर सब ऐसा सोचेंगे तो आपका क्या होगा सर जी,
ये तो बस मजाक था... सच में आपने कुछ हट के लिखा है
बधाई हो सर जी.

Unknown ने कहा…

good... good... super... super hit... superb..... wow

Maan Sengar ने कहा…

Kuch different hai. Haan yeh sahi hai ki wo muphatt hai. Sabse sahi laga ki uske paas bebak dhang se bolne ka hunnar hai jiske wo cash karwa rahi hai. Waise bhi kahte hai na jo dikta hai wo bikta hai. To aaj kal Rakhi hot topic hai to bik bhi rahi hai. Issme galat bhi hai. Pure article ko padne ke baad mein apna experience share karna chahungi. 2 Aug ki raat, finally swayamber ka time, icecream parlour mei mein apni family aur friends ke sath. Charon taraf bas ek hi baat. Sab bakwaas, koi sadi wadi nahi karegi, Ya phir dusra Abhishek ready ho raha hai, etc... Par log taktaki lagae screen ko hi nihar rahe the. Kuch bhi ho akhir attention khichne mein to mahir hain Rakhi.